Lnmu PG Admission New Updates 2023-25 : लनामिवि स्नातकोत्तर में नामांकन से संबंधित बडी अपडेट जारी हुई
Lnmu PG Admission New Updates 2023-25 : नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आप सभी एक और नये आर्टिकल में, मै हूँ राकेश और आज मै आपको बताने वाला हूँ Lalit Narayan Mithila University, Darbhanga से सत्र 2023-25 में स्नातकोत्तर में नामांकन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी । पूरे आर्टिकल को ध्यान से पढे और हेल्पफुल लगे तो अपने सभी दोस्तों को भी शेयर करें ।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में पीजी सत्र 2023-25 में सीटों की संख्या को लेकर जारी गतिरोध समाप्त होने के बाद चयन सूची जारी कर कर दी गयी है। 26 से 31 अक्टूबर तक नामांकन लिया जाएगा। इस बार पीजी में आवेदन करने वाले करीब 18 हजार छात्र-छात्राएं नामांकन से वंचित रहेंगे, क्योंकि 24 में 15 विषयों के लिए ही 94 फीसदी आवेदन प्राप्त हुए हैं। आइए जानते है इससे संबंधित कुछ और महत्वपूर्ण रोचक जानकारियाँ ।
Lnmu PG Admission New Updates 2023-25 : Overview
Name of the University | Lalit Narayan Mithila University, Darbhanga |
Name of the Article | LNMU PG Admission 2023 |
Type of Article | Admission |
Session | 2023-25 |
Course | All Courses of PG |
Official Website | Click Here |
Lnmu PG Admission New Updates 2023-25 : More Updates
Lnmu PG Admission New Updates 2023-25 : दोस्तों, इस सत्र में पीजी नामांकन के लिए कुल 30 हजार 860 छात्र – छात्राओं ने आवेदन किया है जो पिछले सत्र की तुलना में 18 फीसदी अधिक है। जिन 15 विषयों में नामांकन के लिए छात्र- छात्राओं की भीड़ अधिक है, उन सभी विषयों को मिलाकर विवि के पास करीब 11 हजार 40 सीटें उपलब्ध है, जबकि इन विषयों में आवेदन की कुल संख्या करीब 28 हजार 984 है। ऐसे में इन 15 विषयों में सभी सीटों पर नामांकन होने के बाद 17 हजार 944 छात्र-छात्राएं नामांकन से वंचित रहने वाले हैं।
वहीं, शेष नौ विषयों में छात्र- छात्राओं की रुचि साल दर साल कम होती जा रही है। इस बार भी इन विषयों में उपलब्ध सीटों की अपेक्षा काफी कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन नौ विषयों में विवि के पास करीब तीन हजार 420 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि इन विषयों के लिए केवल एक हजार 876 छात्र-छात्राओं के आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। ऐसे में इन नौ विषयों में आवेदन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं का नामांकन होने के बाद भी इन विषयों की एक हजार 544 सीटें रिक्त रहने वाली हैं। इन विषयों में हर सत्र में सीटें रिक्त रही हैं।
छात्रहित में पीजी में सीट वृद्धि के लिए पत्राचार किया जा रहा है । उम्मीद है जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लिये जाएंगें । विश्वविद्यालय छात्रों कि समस्या के प्रति सजग है ।
:- प्रो. सुरेन्द्र प्रताप सिंह (कुलपति)
Lnmu PG Admission New Updates 2023-25 : Important Dates
Lnmu PG Admission New Updates 2023-25 :दोस्तो, जिन छात्र-छात्राओं का चयन प्रथम चयन सूची (Merit List) में होगा उनके लिए और प्रतीक्षा सूची में चयनित अभ्यर्थी के नामांकन कि तिथि पूर्ण में जारी कि गयी थी लेकिन समयानुसार कार्य पूर्ण न होनें के कारण पूर्व निर्धारित समय अब बदल जायेगी । इसके लिए विश्वविद्यालय अलग से नयी तिथि कि घोषणा करेगी । जैसें ही नयी तिथि कि घोषणा कि जायेगी इस आर्टिकल के माध्यम से मै आपको अपडेट कर दूँगा । जिससे कि आप ससमय अपना नामांकन चयनित महाविद्यालय या स्नातकोत्तर विभाग में ले सके ।
EVENTS | DATES |
Merit List Date | Released |
Admission Date | 26-10-2023 से 31-10-2023 |
Waiting List Admission Date | Update Soon |
Lnmu PG Admission New Updates 2023-25 : Seat Details
Lnmu PG Admission New Updates 2023-25 : दोस्तों, जिन 15 विषयों में नामांकन के लिए हर सत्र में छात्रों की भीड़ उमड़ती है , उनमें से 14 विषयों में विवि प्रशासन ने सत्र 2021-23 में दो हजार 576 सीटों की वृद्धि कर नामांकन लिया था। सत्र 2022-24 में जीडी कॉलेज में भूगोल की पढ़ाई शुरू करते हुए 30 अतिरिक्त सीटों पर नामांकन लिया गया, लेकिन इस दौरान विवि प्रशासन इन बढ़ी हुई सीटों को शिक्षा विभाग से स्वीकृत कराने में विफल रहा।
बिना स्वीकृति सीटों में की गई वृद्धि पर विभागीय आपत्ति के बाद इस सत्र में विवि प्रशासन को सीट वृद्धि को स्थगित करना पड़ गया। कुल दो हजार 606 सीटें अचानक घटते ही इस सत्र में नामांकन को लेकर अधिक मारामारी होने वाली है। जिन 15 विषयों में छात्रों की अधिक भीड़ है, उनमें विज्ञान संकाय के गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, वनस्पति विज्ञान व जंतु विज्ञान, वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान संकाय के गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, भूगोल, समाजशाख, राजनीति शाख, इतिहास, ललित कला संकाय का संगीत तथा मानविकी संकाय के हिन्दी व अंग्रेजी विषय शामिल हैं।
वहीं, जिन नौ विषयों में छात्रों का टोटा है, उनमें सामाजिक विज्ञान संकाय के अर्थशास्त्र, एआईएच, दर्शनशाख, गणित (कला), ललित कला संकाय का नाट्य शास्त्र तथा मानविकी संकाय के उर्दू, संस्कृत, मैथिली व पर्शियन विषय शामिल हैं।
Subjects | Total Seat | Total Application |
गणित | 692 | 2883 |
भौतिकी विज्ञान | 576 | 2145 |
रसायन शास्त्र | 720 | 1932 |
वनस्पति विज्ञान | 576 | 1185 |
जन्तु विज्ञान | 792 | 3176 |
वाणिज्य | 1200 | 3127 |
संगीत | 120 | 188 |
गृह विज्ञान | 120 | 534 |
मनोविज्ञान | 1080 | 1847 |
भूगोल | 480 | 1764 |
समाजशास्त्र | 240 | 335 |
अंग्रेजी | 960 | 1949 |
राजनीतिशास्त्र | 1080 | 1881 |
हिन्दी | 1080 | 2063 |
इतिहास | 1320 | 3975 |
अर्थशास्त्र | 1080 | 863 |
मैथिली | 360 | 183 |
गणित (कला) | 60 | 19 |
भारतीय इतिहास एवं संस्कृति | 360 | 202 |
संस्कृत | 360 | 116 |
दर्शनशास्त्र | 360 | 65 |
उर्दू | 600 | 419 |
नाट्य | 120 | 6 |
पर्शियन | 120 | 3 |
कुल | 14,460 | 30,860 |
Lnmu PG Merit List 2023 : Important Link
Home Page | Topper Guruji |
Download Merit List | Click Here![]() |
Download Provisional List | Click Here![]() |
Download Allotment Letter | CLICK HERE![]() |
Official Website | Click Here |
Join Whatsapp | CLICK HERE![]() |
Join Telegram | CLICK HERE |
आवश्यक सूचना :- Topper Guruji कि टीम आपको किसी भी प्रकार का जाँब आँफर या जाँब संबंधित सहायता नहीं प्रदान करती है । हमारी टीम आपको केवल अधिकारिक सूचना प्रदान करती है । हमारी टीम कभी भी आपसे किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं मांगती है । इसलिए सतर्क रहें अगर किसी के साथ ऐसा फर्जी फोन या मेल कि प्राप्ति होती है तो अतिशीघ्र हमारे Offical Twitter / Instagram / Whatsapp Group / Telegram से संपर्क करें । धन्यवाद 🙏