Bihar Board Class 10th History Solution Chapter 1 : यूरोप में राष्ट्रवाद
Bihar Board Class 10th History Solution Chapter 1 : नमस्कार दोस्तों, यदि आप बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं परीक्षा कि तैयारी कर रहें है, तो ये आर्टिकल आपको काफी ज्यादा मदद करेगी । इसलिए पूरें आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढें और आर्टिकल में निहित सभी प्रश्नों को अच्छें से तैयार कर लें ।
इस आर्टिकल में Bihar Board Class 10th History (इतिहास ) Chapter 1 का NCERT & SCERT Based सभी प्रश्नों का हल सहित वर्णन किया गया है । यदि यह आर्टिकल आपको मदद करती है तो आप इसे अपने सभी दोस्तों को अवश्य शेयर किजिए ताकि उसे भी मदद मिल सके ।
Bihar Board Class 10th History Solution Chapter 1 : Overview
Name of Board | Bihar School Examination Board, Patna |
Article’s Name | Bseb Class 10th History Complete Solution |
Based On | NCERT & SCERT |
Type of Questions | Objectives & Subjectives |
Official Website | boardclasses.chandrai.com |
नोट : इस आर्टिकल को बीच-बीच में देखते रहें , समय-समय पर इसमें नये प्रश्न भी शामिल किये जायेंगें ।
Bihar Board Class 10th History Solution Chapter 1 : वस्तुनिष्ठ प्रश्न
Bihar Board Class 10th History Solution Chapter 1 : दोस्तों सबसे पहले हमलोग देखेंगें युरोप में राष्ट्रवाद अध्याय से कुछ अतिमहत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न एवं उनके उत्तर जो कि आपके परीक्षा एवं बेहतर ज्ञान के लिए अतिआवश्यक है ।
◾️ वस्तुनिष्ठ प्रश्न एवं उनके उत्तर
01. इटली एवं जर्मनी वर्तमान में किस महादेश के अंतर्गत आते हैं ?
(क) उत्तरी अमेरिका
(ख) दक्षिणी अमेरिका
(ग) यूरोप
(घ) पश्चिमी एशिया
[expand title=”View Answer”]ग. यूरोप[/expand]
02. फ्रांस में किस शासक वंश की पुनर्स्थापना वियना कांग्रेस द्वारा की गई थी?
(क) हैब्सवर्ग
(ख) आर्लिया वंश
(ग) बूर्वो वंश
(घ) जार शाही
[expand title=”View Answer”](ग) बूर्वो वंश[/expand]
03. मेजनी का संबंध किस संगठन से था ?
(क) लाल सेना
(ख) कर्बोनरी
(ग) फिलिक हेटारिया
(घ) डायट
[expand title=”View Answer”](ख) कार्बोनरी[/expand]
04. इटली एवं जर्मनी के एकीकरण के विरुद्ध निम्न में कौन था ?
(क) इंगलैंड
(ख) रूस
(ग) आस्ट्रिया
(घ) प्रशा
[expand title=”View Answer”](ग) आस्ट्रिया[/expand]
05. ‘काउंट काबूर’ को विक्टर इमैनुएल ने किस पद पर नियुक्त किया
(क) सेनापति
(ख) फ्रांस में राजदूत
(ग) प्रधानमंत्री
(घ) गृहमंत्री
[expand title=”View Answer”](ग) प्रधानमंत्री[/expand]
06. गैरीबाल्डी पेशे से क्या था ?
(क) सिपाही
(ख) किसान
(ग) जमींदार
(घ). नाविक
[expand title=”View Answer”](घ) नाविक[/expand]
07. जर्मन राईन राज्य का निर्माण किसने किया था ?
(क) लुई 18वाँ
(ख) नेपोलियन बोनापार्ट
(ग) नेपोलियन III
(घ) बिस्मार्क
[expand title=”View Answer”](ख) नेपोलियन बोनापार्ट[/expand]
08. “जालवेरिन” एक संस्था थी?
(क) क्रांतिकारियों की
(ख) व्यापारियों की
(ग) विद्वानों की
(घ) पादरी सामंतों का
[expand title=”View Answer”](ख) व्यापारियों की[/expand]
09. “रक्त एवं लौह” की नीति का अवलम्बन किसने किया था?
(क) मेजनी
(ख) हिटलर
(ग) बिस्मार्क
(घ) विलियम I
[expand title=”View Answer”](ग) बिस्मार्क[/expand]
10. फ्रैंकफर्ट की संधि कब हुई?
(क) 1864
(ख) 1866
(ग) 1870
(घ) 1871
[expand title=”View Answer”](घ) 1871[/expand]
11. यूरोपवासियों के लिए किस देश का साहित्य एवं ज्ञान-विज्ञान प्रेरणास्रोत रहा?
(क) जर्मनी
(ख) यूनान
(ग) तुर्की
(घ) इंग्लैंड
[expand title=”View Answer”](ख) यूनान[/expand]
12. 1829 ई. की एड्रियानोपुल की संधि किस देश के साथ हुई ?
(क) तुर्की
(ख) यूनान
(ग) हंगरी
(घ) पोलैंड
[expand title=”View Answer”](क) तुर्की[/expand]
Bihar Board Class 10th History Solution Chapter 1 : लघु उत्तरीय प्रश्न
Bihar Board Class 10th History Solution Chapter 1 : अब हमलोग देखेंगें युरोप में राष्ट्रवाद अध्याय से कुछ अतिमहत्वपूर्ण लघु उत्तरीय प्रश्न एवं उनके उत्तर जो कि आपके परीक्षा एवं बेहतर ज्ञान के लिए अतिआवश्यक है ।
◾️ लघु उत्तरीय प्रश्न एवं उनके उत्तर
प्रश्न 1. 1848 के फ्रांसीसो क्रांति के कारण क्या थे?
उत्तर- 1848 के फ्रांसीसी क्रान्ति के कारण
- मध्यम वर्ग का शासन पर असीम प्रभाव ।
- समाजवाद का प्रसार ।
- गीजों नामक कट्टर एवं प्रतिक्रियावादी प्रधानमंत्री का विरोध ।
- लुई फिलिप की नीतियों का विरोध।
प्रश्न 2. इटली, जर्मनी के एकीकरण में आस्ट्रिया की भूमिका क्या थी?
उत्तर- आस्ट्रिया द्वारा इटली के कुछ भागों पर आक्रमण किया जाने लगा जिसमें सार्डिनिया के शासक चार्ल्स एलबर्ट की पराजय हो गयी। ऑस्ट्रिया के हस्ताक्षेप से इटली में जनवादी आन्दोलन को कुचल दिया गया और मेजनी की हार हुई। धीरे-धीरे इटली में जनजागरुकता और राष्ट्रीयता की भावना बढ़ने लगी। जर्मन राज्यों में बढ़ते हुए विद्रोह को आस्ट्रिया और प्रशा ने मिलकर दबा दिया ।
प्रश्न 3. यूरोप में राष्ट्रवाद को फैलाने में नेपोलियन बोनापार्ट किस तरह सहायक हुआ?
उत्तर- नेपोलियन बोनापार्ट प्रथम ने जब इटली पर अधिकार किया तो उसने छोटे-छोटे राज्यों का अंत कर दिया। उसने रिगाओ, फेर्रारा, बोलोना तथा मोडेना को मिलाकर एक छोटे से गणराज्य की स्थापना कर दी थी। इसे “ट्रांसपार्निका गणतंत्र” कहा गया था। इससे वहाँ के लोगों में राष्ट्रीयता की भावना का प्रादुर्भाव हुआ।
प्रश्न 4. गैरीबाल्डी के कार्यों की चर्चा करें ?
उत्तर- गैरीबाल्डी पेशे से एक नाविक और मेजनी के विचारों का समर्थक था परंतु बाद में काबूर के प्रभाव में आकर संवैधानिक राजतंत्र का पक्षधर बन गया। गैरीबाल्डी ने अपने कर्मचारियों तथा स्वयंसेवकों की सशस्त्र सेना बनायी जिसे ‘लाल कुर्ती’ के नाम से जाना जाता है। इसकी सहायता से 1860 ई. में नेपल्स के राजा को पराजित किया।
इसके बाद सिसली पर विजय पायी। इन रियासतों की अधिकांश जनता बूर्वो राजवंश के निरंकुश शासन से तंग आकर गैरीबाल्डी का समर्थक बन गयी। गैरीबाल्डी ने यहाँ गणतंत्र की स्थापना की तथा विक्टर इमैनुएल के प्रतिनिधि के रूप में वहाँ की सत्ता सम्भाली। बाद में उसने काबूर के परामर्श पर पोप पर कब्जा कर लिया। इसके बाद उसने अपने सारे जीते हुए इलाकों को विक्टर इमैनुएल को सौंप दिया। उसने विक्टर को संयुक्त इटली का राजा घोषित कर दिया और सार्डिनिया का नाम बदलकर इटली राज्य कर दिया।
प्रश्न 5. विलियम के बगैर जर्मनी का एकीकरण बिस्मार्क के लिए असंभव था, कैसे?
उत्तर- जनवरी 1830 में विलियम प्रथम प्रशा का शासक बना। वह साहसी, व्यवहारकुशल और योग्य सैनिक था। सिंहासन पर बैठते ही उसने सैन्यशक्ति बढ़ानी शुरू कर दी और उसने जर्मन राष्ट्रों को एकता के सूत्र में बाँधने के उद्देश्य को ध्यान में रखकर महान कूटनीतिज्ञ बिस्मार्क को अपना चांसलर नियुक्त किया। अतः विलियम प्रथम के बिना जर्मनी का एकीकरण बिस्मार्क के लिए असंभव था।
प्रश्न 6. फ्रैंकफर्ट संसद की बैठक क्यों बुलाई गई ? इसका क्या परिणाम हुआ ?
उत्तर- फ्रैंकफर्ट ससंद की बैठक का मुख्य उद्देश्य जर्मन राष्ट्र के निर्माण की योजना बनाना था। इसके अनुसार जर्मन राष्ट्र का प्रधान एक राजा को बनाना था जिसे संसद के नियंत्रण में काम करना था तथा जर्मनी का एकीकरण उसी के नेतृत्व में होना था। लेकिन जब प्रशा के राजा फ्रेडरिक विलियम चतुर्थ ने यह प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया तो एसेंबली भंग हो गई, जर्मनी
का एकीकरण पूरा नहीं हो सका।
प्रश्न 7. अन्सर्ट रेनन ने राष्ट्रवाद को किस रूप में परिभाषित किया ?
उत्तर- फ्रांसीसी दार्शनिक अन्सर्ट रेनन ने राष्ट्रवाद की एक नई और व्यापक परिभाषा दी। उनके अनुसार,
“राष्ट्र समान भाषा, नस्ल, धर्म या क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है। राष्ट्रवाद के लिए अतीत में समान गौरव का होना, वर्तमान में एक समान इच्छा, संकल्प का होना, साथ मिलकर महान काम करना और आगे, ऐसे काम और करने की इच्छा एक जनसमूह होने की यह सब जरूरी शर्ते हैं। अतः, राष्ट्र एक बड़ी और व्यापक एकता है उसका अस्तित्व रोज होनेवाला जनमत-संग्रह है ।”
प्रश्न 8. फ्रांसीसी क्रांति के बाद राष्ट्र का निर्माण कैसे हुआ?
उत्तर- फ्रांसीसी क्रांति के बाद पुरातन युग का अंत हुआ और नए आधुनिक युग का आरंभ हुआ। फ्रांसीसी क्रांति के बाद राष्ट्र का निर्माण राष्ट्रवादी विचारों के आधार पर हुआ। निरंकुश राजतंत्र का अंत हुआ और प्रजातंत्र की स्थापना की गई। मानव एवं नागरिक अधिकारों की घोषण कर सामाजिक एवं आर्थिक समानता स्थापित की गई। स्वतंत्रता, समानता तथा बंधुत्व के सिद्धांत पर राष्ट्र का निर्माण किया गया।
प्रश्न 9. उदारवादी राष्ट्रवाद को किस रूप में देखते थे?
उत्तर- उदारवादी राष्ट्रवाद को ‘आजाद’ के अर्थ में देखते थे। उदारवादी राष्ट्रवाद के लिए व्यक्ति की स्वतंत्रता और कानून के समक्ष सभी की बराबरी, निरंकुश राजतंत्र के स्थान पर संविधान
और प्रतिनिधि सरकार की स्थापना, निजी संपत्ति की सुरक्षा, प्रेस की आजादी, आर्थिक क्षेत्र में मुक्त व्यापार आदि राष्ट्रीय से संबंधित विचार के समर्थक थे।
प्रश्न 10. फ्रांसीसी क्रांतिकारियों ने सामूहिक पहचान का भाव बढ़ाने के लिए क्या किया
उत्तर- फ्रांसीसी क्रांति आरंभ होने के साथ ही क्रांतिकारियों ने राष्ट्रीय और सामूहिक पहचान की भावना जगाने वाले कार्य किए। पितृभूमि और नागरिक जैसे शब्दों द्वारा फ्रांसीसियों में एक सामूहिक भावना और पहचान बढ़ाने का प्रयास किया गया। क्षेत्रीय भाषा के स्थान पर फ्रेंच भाषा को प्रोत्साहित किया गया ।
Bihar Board Class 10th History Solution Chapter 1 : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Bihar Board Class 10th History Solution Chapter 1 : More Help
Home Page | Topper Guruji |
Join Whatsapp | CLICK HERE![]() |
Youtube Channel | Click Here ![]() |
Join Telegram | CLICK HERE![]() |
सारांश : दोस्तों, इस पोस्ट में मैनें बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए इतिहास के अध्याय-1 (युरोप मे राष्ट्रवाद) से संबंधित सम्पूर्ण हल उपलब्ध करा दिया है । ये आर्टिकल आपको कितना हेल्पफुल लगा हमें कमेंट 👇️ करके जरुर बताइए । और यदि हेल्पफुल लगा हो तो अपने दोस्तों तक इसे जरुर फैलाइए । साथ ही किस Topic का नोट्स चाहिए कमेंट में जरुर लीखिए । धन्यवाद